Ads Top

श्री राम दरबार मंदिर हरिद्वार, उत्तराखंड

श्री राम दरबार मंदिर हरिद्वार, उत्तराखंड


नमस्कार दोस्तों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में उत्तराखंड में स्थित श्री राम दरबार मंदिर के बारे में बताएंगे।

श्री राम दरबार मंदिर एक शीशमहल मंदिर है। यह राम मंदिर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हर की पौड़ी से 4 किलोमीटर की दूरी में सप्तसरोवर रोड पर स्थित है। यह मंदिर हरिद्वार के प्रसिद्ध मंदिर पावन धाम मंदिर के निकट में ही है।



श्री राम दरबार मंदिर अपनी सुंदर मूर्तियों और सुंदर झांकियों के लिए जाना जाता है। यंहा मंदिर में आप श्री राम जी के साथ - साथ माता सीता और लक्ष्मण जी और हनुमान जी के भी दर्शन कर सकते हो।

श्री राम दरबार मंदिर बहुत ही सुंदर और अदभुत है। इस मंदिर में कुछ अनोखे तरीके के कांच का प्रयोग किया गया है, कांच से बना यह राम मंदिर अपनी भव्यता को दर्शाता है। यहां पर आप गणेश भगवान जी के भी दर्शन कर सकते है।


श्री राम दरबार मंदिर में भगवान हनुमान जी , भगवान नारायण और माता लक्ष्मी , माता सरस्वती , माता संतोषी और ऐसी बहुत सी देवी देवताओं की मूर्तियों के आप यहां दर्शन कर सकते है।

श्री राम दरबार मंदिर में सभी झांकियों के पीछे एक पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई है। यहां पर आप माता सीता स्वयंवर को देख सकते है, जो बहुत ही सुंदर झांकी है। यहां पर आप अहिल्या का उद्धार करते हुए भगवान श्री राम को देख सकते है। और यहां पर राम रावण युद्ध , रावण के दरबार में अंगत का पैर उठाते हुए, राम जी के पैर धोते हुए केवट , भगवान राम जी सबरी के झूठे बेर खाते हुए , यहां पर भगवान गणेश जी भगवान शिव जी का आशीर्वाद लेते हुए ऐसी बहुत सी झाकियां है। जिसे देखने के लिए श्रद्धालु यहां दूर- दूर से पहुँचते है।

श्री राम दरबार शीश महल मंदिर में दर्शन करने के लिए यहां राम सेतु में निर्माण किया गया एक राम सेतु पत्थर भी है। जो 21 किलो 800 ग्राम का पत्थर हैं।


जय श्री राम।


कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.