Ads Top

उत्तराखंड की राजधानी कंहा हैं ? | Uttarakhand ki rajdhani kanha hai ?

उत्तराखंड की राजधानी कंहा हैं ? | Uttarakhand ki rajdhani kanha hai ?


उत्तराखंड भारत का एक उत्तरीय राज्य है। उत्तराखंड भारत का 26 वां और हिमालयी क्षेत्र का 10 वां राज्य है।



उत्तराखंड ( uttarakhand ) की राजधानी-

उत्तराखंड की दो राजधानी हैं।

1. शीतकालीन में राजधानी देहरादून है।
2. ग्रीष्मकालीन में राजधानी गैरसैंण है।

गैरसैंण (Gairsain)- उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में स्थित एक शहर है। यह समूचे उत्तराखण्ड राज्य के मध्य में होने के कारण फिलहाल उत्तराखण्ड राज्य की ग्रीष्मकालीन अस्थाई राजधानी है। गढ़वाल व कुमाऊँ मण्डलों के बाद इसे तीसरे मण्डल का दर्जा 05 मार्च , 2021 को दिया गया हैं।

देहरादून (dehradun)- उत्तराखंड राज्य में दून घाटी के बीच स्थित देहरादून भारत के दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। उतराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून पर्यटकों के मध्य बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो फैमली वेकेशन, फ्रेंड्स टूर और कपल्स के घूमने के लिए उत्तराखंड की परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है। उतराखण्ड राज्य में गढ़वाल हिमालय की एक सुंदर पृष्ठभूमि पर स्थित देहरादून समुद्र तल से 1400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भारत के दर्शनीय स्थल देहरादून के नजदीक एक और अन्य पर्यटक स्थल मसूरी भी हैं जो पर्यटकों को बहुत अधिक आकर्षित करता हैं।

देहरादून क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा शहर है। वैदिक पुराणों में भी उत्तराखंड का उल्लेख मिलता हैं। हिन्दू शास्त्रों में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ को मानसखंड और गढ़वाल को केदारखंड के नाम से दर्शाया गया है। पुरातत्व सबूतों के आधार पर यह पता चला है की प्राचीन काल से ही उत्तराखंड में मनुष्य का वास रहा है।

उत्तराखंड राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 को स्थापित की गई थी। इससे पहले उत्तराखंड उत्तर प्रदेश राज्य में शामिल था। उत्तराखंड को पहले उत्तराँचल नाम से जाना जाता था। 1 जनवरी 2007 को इसका नाम बदल कर उत्तराखंड कर दिया गया। उत्तराखंड के पूर्व में नेपाल , पश्चिम हिमाचल , उत्तर में तिब्बत और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित हैं।

वर्तमान में उत्तराखंड को देवभूमि देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता हैं, क्योंकि यहाँ पर हिन्दू देवी - देवताओं के कई सारे मंदिर स्थित हैं। उत्तराखंड राज्य को दो हिस्से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में बांटा गया है। भारत की संसद द्वारा 31 अक्टूबर 2019 से ' जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में ' जम्मू और कश्मीर ' और ' लद्दाख ' में बदलने से पहले , उत्तराखंड भारत का 27 वां और हिमालयी क्षेत्र का 11 वां राज्य था।


कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.