Ads Top

उत्तराखंड राज्य की हिमानियाँ

उत्तराखंड राज्य की हिमानियाँ


नमस्कार दगड़ियों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में उत्तराखंड राज्य की हिमानियाँ के बारे में बताएंगे।

उत्तराखंड राज्य की हिमानियाँ-

जलनिधि समुद्र के लिए कहा जाता है, लेकिन हिमालय भारत के लिए समुद्र से भी महत्वपूर्ण जलनिधि है। यह जल हिमानियों के रूप में भण्डारित है, इसलिए हिमालय को भारत का वाटर बैंक कहा गया है। सभी हिमानिया हिमरेखा से ऊपर स्थित है। हिमालय में हिमरेखा लगभग 4,000 मी से शुरू हो जाती है। हिमालय में लगभग 15,000 छोटी - बड़ी हिमानियाँ हैं। एक सामान्य हिमालीय ग्लेशियर में 10 क्यूबिक किमी पानी होता है।

हिमानियां उच्च हिमालय में स्थित हैं। जब भी बरसाती हवाएँ यहाँ पहुँचती हैं, तो शून्य से कम तापमान होने के कारण ये बर्फ की वर्षा करती हैं। यह क्रम चलता रहता है। फलतः हिमालय में इस तह के ऊपर तह बर्फ जमती चली जाती है और विराट हिमानियों का रूप ले लेती है।

उत्तराखण्ड हिमालय में अनेक हिमानियाँ हैं-

जिनमें मिलम हिमनद ( 19 किमी ), गंगोत्री ( 29 किमी ), सतोपंथ ( 11 किमी ), बड़ा शिगड़ी ( 30 किमी ), उत्तरी नन्दादेवी ( 19 किमी ), माना ( 19 किमी ), भागीरथ खड़क ( 19 किमी ), केदारनाथ ( 14 किमी ), कोसा ( 11 किमी ), सराअमगा ( 17 किमी ), समुद्र टापू ( 9 किमी ) आदि प्रमुख हैं।

उत्तराखंड हिमानियों की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है-

गंगोत्री हिमानी- 

गंगोत्री हिमानी गढ़वाल हिमालय की चौखम्बा पर्वत चोटी के पश्चिमी ढाल पर स्थित है। इसका भौगोलिक विस्तार 30°45'-30°55' उत्तरी अक्षांश से 79°5'-79°-15' पूर्वी देशान्तर के मध्य है। इसकी कुल लम्बाई 30 किमी तथा औसत चौड़ाई 2 किमी है।

केदारनाथ हिमानी-

केदारनाथ हिमानी की भौगोलिक स्थिति 30°5' - 31°0' उत्तरी अक्षांश और 79°0'-79°5' पूर्वी देशान्तर के मध्य है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 14 किमी तथा औसत चौड़ाई लगभग 500 मी है। भागीरथी खड़क हिमानी 30°48'-30°50' उत्तरी अक्षांश और 79°15'-79°25' पूर्वी देशान्तर के मध्य है। यह हिमानी सतोपन्ध हिमानी से सम्बद्ध है।


कोसा हिमानी- 


कोसा हिमानी की भौगोलिक स्थिति 30°45' उत्तरी अक्षांश एवं 79°45' पश्चिमी देशान्तर के मध्य है । इसकी कुल लम्बाई लगभग 12 किमी है। 


पिण्डारी हिमानी-


पिण्डारी हिमानी का भौगोलिक विस्तार 30°15'-30°25' उत्तरी अक्षांश और लगभग 80°0' पूर्वी देशान्तर के मध्य हैं। इसकी लम्बाई लगभग 30 किमी है तथा औसत चौड़ाई 385 मी है। 


मिलम हिमानी-


मिलम हिमानी त्रिशूल पर्वत के दक्षिण में स्थित है। इस हिमानी की कुल लम्बाई लगभग 16 किमी है। इस हिमानी में हिम की कुल मोटाई लगभग 100 मी ऑकी गई है। इस प्रकार उत्तराखण्ड विभिन्न प्रकार की हिमानियों से समृद्ध है। इसके अलावा यहाँ कई हिमानियाँ और भी स्थित है।







कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.