गोलू देवता मंदिर ताड़ीखेत, रानीखेत उत्तराखंड | Golu Devta Mandir Tadhikhet, ranikhet Uttarakhand
नमस्कार दगड़ियों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में उत्तराखंड के ताड़ीखेत गोलू देवता मंदिर के बारे में बताएंगे।
ताड़ीखेत गोलू (गोल्ज्यू) देवता का यह मंदिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत शहर से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। तारीखेत अपनी गांधी कुटीर के लिए प्रसिद्ध है, और गोलू देवता का मंदिर कुमाऊं क्षेत्र में प्रतिष्ठित है। यह गांधी कुटीर और गोलू देवता के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
यह गोलू देवता का मंदिर उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल के कुल देवता के रूप में सर्वाधिक पूज्य श्री गोल्ज्यू देवता जी को समर्पित हैं, श्री गोल्ज्यू देवता को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता हैं। कहा जाता है, कि लगभग 600 वर्ष पूर्व उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल में श्री गोलू देवता महाराज जी का राज हुआ करता था। और जिन - जिन स्थानों में गोल्ज्यू देवता लोगो को न्याय दिलाने के लिए दरबार लगाया करते थे। उन स्थानों को आज भी न्याय के लिए प्रसिद्ध श्री गोल्ज्यू महाराज जी के प्रतीक स्वरूप पूजा जाता हैं।
ताड़ीखेत गोल्ज्यू देवता का यह मंदिर भी गोलू देवता की छावनी हैं, यंहा भी पहले श्री गोलू महाराज लोगो न्याय दिलाया करते थे। और इस मंदिर में भी हर साल श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता हैं। गोलू देवता का यह मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध है, यहां भी लोग मन्नत पूरी होने के बाद घंटियां अर्पित करते हैं।
।।श्री गोलू (गोल्ज्यू) देवता की जय।।
उत्तराखंड के इतिहास, सांस्कृतिक, साहित्यिक, उत्तराखंड के सौंदर्य, प्राचीन धार्मिक परम्पराओं, धार्मिक स्थलों, खान-पान, दैवीक स्थलों, धार्मिक मान्यताएँ, संस्कृति, प्रकार्तिक धरोहर और लोक कला के साथ-साथ काव्य और कहानी संग्रह के बारे मेंं विस्तार पूर्वक में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे
Youtube Channel Link-



0 टिप्पणियाँ