Ads Top

फूलों की घाटी उत्तराखंड | Valley Of Flowers | पर्यटकों के लिए 1 जून, 2022 से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध घाटी

फूलों की घाटी उत्तराखंड | Valley Of Flowers | पर्यटकों के लिए 1 जून, 2022 से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध घाटी 


फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 1 जून, 2022 से खुलेगी। विश्व प्रसिद्ध घाटी उत्तराखंड में आए, प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव पाए।

उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 1 जून, 2022 से खोल दी जाएगी। क्या आप जानते हैं कि फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थली घोषित है। समुद्र तल से लगभग 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस विश्व प्रसिद्ध घाटी में आपको दुर्लभ एवं आकर्षक फूलों की 600 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यह घाटी ट्रैकिंग में रुचि रखने वालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। नैसर्गिक सुंदरता का अवलोकन करने आप भी यहां अवश्य आएं।

फूलों की घाटी का पता सबसे पहले फ्रैंक स्मिथ (Frank Smith) और उनके साथी आर एल होल्ड्सवर्थ (R L Holdsworth) ने लगाया था, जो पेशे से एक ब्रिटिश पर्वतारोही थे। जब ये लोग 1931 ई० में अपने सफल अभियान से वापस लौट रहे थे, तो इनलोगों ने अपना रास्ता खो दिया और इस घाटी में उपस्थित सुगंधित फूलों से आकर्षित होकर यहां आ पहुंचे। फूलों के इन खूबसूरत नजारों से आकर्षित होकर फ्रैंक स्मिथ ने इसे “फूलों की घाटी” का नाम दे दिया।

फूलों की घाटी को विश्व धरोहर के रूप में सन् 1982 ई० में विश्व संगठन यूनेस्को द्वारा घोषित किया गया था, जो विश्व धरोहर नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान का एक हिस्सा है। फूलों की घाटी भ्रमण के लिए मानसून के महीने यानी जुलाई, अगस्त व सितंबर को सर्वोच्च माना जाता है। इन महीनों में इस घाटी में जाने पर 500 से अधिक फूलों की प्रजातियों को देखा जा सकता है। यही कारण है कि यह घाटी बागवानी विशेषज्ञों और फूल प्रेमियों के लिए दुनियाभर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गया है। सितम्बर के महीने में फूलों की इस घाटी में ब्रह्म कमल खिलता है, जिन्हें देखना बहुतों को नसीब नहीं होता है।

यह घाटी हिमाच्छादित पर्वतों से घिरा हुआ है, जिसमें 500 से अधिक फूलों की प्रजातियों को देखा जा सकता है। यह क्षेत्र कई तरह के लुप्त जानवरों जैसे-एशियाई काला भालू, कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, भूरा भालू और लाल लोमड़ी आदि का आवास भी है। इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 87.50 वर्ग किमी. है, जो समुद्र तल से लगभग 3352 मीटर (11000 फीट) – 3658 मीटर (12000 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह उद्यान करीब 8 किमी. लम्बा और 2 किमी. चौड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.