नंदा देवी नेशनल पार्क, उत्तराखंड नंदा देवी नेशनल पार्क उत्तराखंड, राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1982 में हुई थी। यह उत्तरी भारत में उत्तराखंड राज्य में नंदा देवी की चोटी (7816 मी) पर स्थित है। वर्ष 1988 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था। वर्ष 1982 में एक अधिसूचना द्वारा उद्यान की स्थापना संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर की गई थी लेकिन बाद में इसका नाम बदल कर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान रख दिया गया। इस उद्यान में 17 दुर्लभ प्रजातियों समेत फूलों की कुल 312 प्रजातियां हैं। देवदार, सन्टी/ सनौबर, रोडोडेंड्रन (बुरांस) और जुनिपर यहां की मुख्य वनस्पतियां हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यानः तथ्यों पर एक नजरः राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1982 में हुई थी। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी उत्तरांचल (चमोली जिला) में (30° 41' से 30° 48'उ और 79° 33' से 79° 46' पू) स्थित है। दिल्ली से यह करीब 300 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। नंदा देव...
www.jayuttarakhandi.com