Ads Top

धारी देवी मंदिर श्रीनगर गढ़वाल, उत्तराखंड

धारी देवी मंदिर श्रीनगर गढ़वाल, उत्तराखंड


नमस्कार दोस्तों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में उत्तराखंड की रक्षक मानी जाने वाली माता धारी देवी के मंदिर के बारे में बताएंगे तथा साथ में इस मंदिर के इतिहास की संपूर्ण जानकारी भी बताएंगे।
 



भारत में वैसे तो कई प्रसिद्ध प्राचीन और रहस्यमय मंदिर है। परंतु आस्था के लिए प्रसिद्ध राज्य उत्तराखंड की अपनी अलग पहचान है। यहां कई ऐसे धार्मिक स्थान हैं जो पौराणिक काल से मौजूद हैं। प्राचीन ऋषि मुनियों की परंपरा को संभाले उत्तराखंड ऐसे ही नहीं देवभूमि कहलाता है। यहां हर साल कई सैलानी शांत वातावरण की तलाश में आते हैं। यूं तो उत्तराखंड में अनगिनत प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं लेकिन आज मैं आपको यहां के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहा हैं जहां की देवी उत्तराखंड की रक्षक देवी मानी जाती हैं। 
 
 


यह मंदिर है मां धारी देवी का जो उत्तराखंड की रक्षा में यहां स्थापित हैं। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि उत्तराखंड में जितने भी धार्मिक स्थल हैं उनकी भी रक्षा धारी माता ही करती हैं। माता के प्रकोप से बचने के लिए मंदिर में पूजा-पाठ पूरे विधि विधान से की जाती है, हालांकि ऐसा कभी नहीं हुआ कि माता ने यहां के लोगों को दंडित किया हो लेकिन फिर भी लोग यहां के हर नियम का पालन करते हैं। लेकिन इनका गुस्सा भी किसी से छुपा नहीं है, यहां के लोगों की मानें तो केदारनाथ में आया प्रलय धारी देवी के गुस्से का ही नतीजा था।
 
 

 
धारी देवी माता का सिद्धपीठ मंदिर उत्तराखंड के श्रीनगर से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर कलियासौड़ इलाके में अलकनंदा नदी के बीचों बीच स्थित है। यहां के जानकारों के अनुसार, इस मंदिर के साक्ष्य साल 1807 में पाए गए थे। वहीँ यहां के महंत का कहना है कि मंदिर 1807 से भी कई साल पुराना है। 

माँ धारी देवी उत्तराखंड के चारधाम की रक्षा करती है। इस देवी को पहाड़ों और तीर्थयात्रियों की रक्षक देवी माना जाता है। मंदिर में मूर्ति जागृत और साक्षात है। यह सिद्धपीठ श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र है। धारी गांव के पांडेय ब्राह्मण मंदिर के पुजारी हैं। जनश्रुति है कि यहां मां काली प्रतिदिन तीन रूप प्रात: काल कन्या, दोपहर युवती और शाम को वृद्धा का रूप धारण करती हैं।
 

पौराणिक समय के अनुसार जब इस मूर्ति के स्थानांतरण की कोशिश की गई तो उस समय उत्तराखंड की केदार घाटी में एक बहुत बड़ा प्रलय आ गया था। कालीमठ की काली देवी का सर बहकर धारी गांव के उस स्थान पर आ जाता है जहाँ दक्ष पुत्री माता सती के धड़ का कुछ अंश गिरा था। धारी गांव के समीप धारी देवी के रूप में माँ काली के सर के अंश को विधिवत स्थापित कर दिया जाता है। 

राजा अजयपाल पंवार ने भी धारी देवी के आशीर्वाद से 52 गढ़ों को हराकर गढ़वाल की स्थापना की। शंकराचार्य जी जिन्हें वैध हकीमों ने लगभग मृत्यु के काफी करीब मान लिया था धारी देवी की शरण में आकर वे चमत्कारिक तरीके से स्वस्थ हो गए। फिर धारी देवी की कृपा से शंकराचार्य जी ने चार धामों का शिलान्यास किया।
18वीं सदी में धारी देवी के मंदिर के साथ छेड़खानी की गई थी तो प्रलय की एक बहुत बड़ी तबाही उस समय भी देखने को मिली। ऐसा कहा जाता है श्रीनगर जैसी संकरी जगह को भी इस प्रलय ने उजाड़कर मैदानी रूप दे दिया था।

उत्तराखंड में हाल ही में केदारनाथ आपदा के दिन फिर दोबारा से धारी देवी की मूर्ति को उखाड़कर जैसे ही एक और बार छेड़खानी करने की कोशिश की गई तो प्रलय का एक और तांडव दिखाई दिया। माँ धारी देवी हिंदुओं का एक ऐसा  सिद्धपीठ है जहाँ सच्चे दिल से मुराद मांगकर रंक भी राजा बन जाते है।

कहते है आज तक जो भी माँ धारी देवी के दर पर गया सच्चे दिल से मांगी उसकी हर इच्छा पूरी हुई है। हर साल नवरात्रों के अवसर पर देवी कालीसौर को विशेष पूजा की जाती है। देवी काली के आशीर्वाद पाने के लिए दूर और नजदीक के लोग इस पवित्र दर्शन करने आते रहे हैं।मंदिर के पास एक प्राचीन गुफा भी मौजूद है।


जय माँ धारी देवी
जय माँ कालीमठ देवी

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.