Ads Top

उत्तराखंड का परिचय

उत्तराखंड का परिचय


नमस्कार दोस्तों आज हम आपको जय उत्तराखंडी की इस पोस्ट में उत्तराखंड का परिचय बताएंगे।

उत्तराखंड भारत का एक उत्तरीय राज्य है। उत्तराखंड भारत का 26 वां और हिमालयी क्षेत्र का 10 वां राज्य है। वर्तमान में उत्तराखंड को देवभूमि देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता हैं, क्योंकि यहाँ पर हिन्दू देवी - देवताओं के कई सारे मंदिर स्थित हैं। उत्तराखंड राज्य को दो हिस्से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में बांटा गया है। भारत की संसद द्वारा 31 अक्टूबर 2019 से ' जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में ' जम्मू और कश्मीर ' और ' लद्दाख ' में बदलने से पहले , उत्तराखंड भारत का 27 वां और हिमालयी क्षेत्र का 11 वां राज्य था।



उत्तराखंड राज्य की स्थापना कब हुई?

उत्तराखंड राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 को स्थापित की गई थी। इससे पहले उत्तराखंड उत्तर प्रदेश राज्य में शामिल था। उत्तराखंड को पहले उत्तराँचल नाम से जाना जाता था। 1 जनवरी 2007 को इसका नाम बदल कर उत्तराखंड कर दिया गया। उत्तराखंड के पूर्व में नेपाल , पश्चिम हिमाचल , उत्तर में तिब्बत और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित हैं। उत्तराखंड की राजधानी शीतकालीन में देहरादून और ग्रीष्मकालीन में राजधानी गैरसैंण है। देहरादून क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा शहर है। वैदिक पुराणों में भी उत्तराखंड का उल्लेख मिलता हैं। हिन्दू शास्त्रों में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ को मानसखंड और गढ़वाल को केदारखंड के नाम से दर्शाया गया है। पुरातत्व सबूतों के आधार पर यह पता चला है की प्राचीन काल से ही उत्तराखंड में मनुष्य का वास रहा है।

उत्तराखंड की भौगोलिक संरचना-

उत्तराखंड भारत का 26 वाँ राज्य है, जो 28°43' से 31° 27' उत्तरी अक्षांशों तथा 77° 34' से 81°02' पूर्वी देशांतर तक है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलोमीटर है। जो देश के कुल क्षेत्रफल का 1.69 % है और क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत का 18 वाँ राज्य है। उत्तराखंड के 86 % प्रतिशत भाग पर पहाड़ एवं 65 % प्रतिशत भाग पर जंगल पाए जाते हैं। स्वतंत्रता के समय भारत में केवल एक ही हिमालयी राज्य ‘ असम ' था। उसके बाद जम्मू और कश्मीर दूसरा तथा तीसरा राज्य नागालैण्ड बना ऐसे ही उत्तराखंड 10 वाँ हिमालयी राज्य बना। उत्तराखंड में 13 जनपद हैं। उत्तराखंड की कुल जनसंख्या 1,00,86,349 ( जनगणना 2011 के अनुसार ) है, जो कि देश की कुल जनसंख्या का 0.83 % है।

उत्तराखंड राज्य की बोलियां-

उत्तराखंड राज्य की आधिकारिक भाषा संस्कृत है। लेकिन उत्तराखंड राज्य में प्रमुखतः हिंदी भाषा बोली जाती है ये भी आधिकारिक भाषा है। साथ ही कुमाऊँनी तथा गढ़वाली का भी प्रयोग किया जाता है अन्य कई बोलियों का प्रयोग भी होता है। उत्तराखंड नाम की उत्पत्ति उत्तराखंड राज्य का नाम संस्कृत शब्दों के मेल से बना है उत्तर और खण्ड को मिलाकर उत्तराखंड बनाया गया है। उत्तर का मतलब उत्तर दिशा से है और खंड का मतलब होता है भूमि से , जिसका पूरा मतलब हुआ उत्तर की भूमि या उत्तर दिशा की तरफ बसी भूमि तभी उत्तराखंड नाम रखा गया।

उत्तराखंड में जन आंदोलन-

उत्तराखंड कई आंदोलनों की वजह से भी विख्यात है जैसे चिपको आंदोलन जो की पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए चलाया गया था। यह आंदोलन पहाड़ की महिलाओं द्वारा चलाया गया था। कुछ और आंदोलन जैसे कुली बेगार आंदोलन , डोला पालकी आंदोलन आदि भी प्रमुख आंदोलन रहे हैं।

उत्तराखंड राज्य के जिले-

उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले हैं जो निम्न हैं -

1. पिथौरागढ़ , 2. अल्मोड़ा , 3. बागेश्वर , 4. चम्पावत , 5. नैनीताल , 6. उत्तरकाशी , 7. उधम सिंह नगर , 8. टिहरी गढ़वाल , 9. रुद्रप्रयाग , 10. पौड़ी गढ़वाल , 11. हरिद्वार , 12. देहरादून , 13. चमोली  उत्तराखंड के जिले कौन- कौन से है पूरी जानकारी के लिए यहां से पढ़े।




कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.