Ads Top

कोरोना वायरस पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की बात सुन कर लोग चौंक गए।

कोरोना वायरस पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की बात सुन कर लोग चौंक गए।


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा कोरोना वायरस पर किये गए एक बयान के कारण वह काफी चर्चा में बने हुए है। वैसे भी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले से ही अपने बयानों के कारण चर्चे में रहते है और आजकल इस बयान में तो वो और भी चर्चा में आ गए है।

एक वायरल हो रहे वीडियो में त्रिवेंद्र सिंह रावत कहते दिखते हैं कि " दार्शनिक पक्ष है। कोरोनावायरस भी एक प्राणी है, हम भी एक प्राणी हैं। हम अपने आपको ज़्यादा बुद्धिमान समझते हैं।  

हम समझते हैं , हम ही सबसे ज़्यादा बुद्धिमान हैं लेकिन वो प्राणी भी जीना चाहता है। और उसे भी जीने का अधिकार है। हम उसी के पीछे लगे हैं। वो अपने बचने के लिए रूप बदल रहा है। वो बहुरूपिया हो गया है। इसलिए हमको इस वायरस से दूरी बनाकर चलना पड़ेगा। वो भी चलता रहा , हम भी चल रहे हैं लेकिन हमारी चाल तेज़ होनी चाहिए , हम तेजी से आगे बढ़ें , ताकि वो पीछे छूट जाए। "

ये कोरोनावायरस भी प्राणी है। वो प्राणी भी जीना चाहता है और उसको भी जीने का अधिकार है। हम उसी के पीछे लगे हैं। वो अपने बचने के लिए रूप बदल रहा है। इस तथ्य के कारण उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काफी चर्चा में है।


कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.