Ads Top

त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश उत्तराखंड

त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश उत्तराखंड


नमस्कार दगड़ियों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में ऋषिकेश उत्तराखंड में स्थित त्रिवेणी घाट के बारे में बताएंगे।



त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश उत्तराखंड-

त्रिवेणी घाट तीन पवित्र महत्वपूर्ण नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम है, ऋषिकेश में यह सबसे पूज्यनीय पवित्र स्थल का स्थान है। जोकि गंगा नदी के तट पर स्थित है। इस घाट को तीर्थ यात्री ज्यादातर स्नान के लिय प्रयोग करते है। यहाँ का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सायंकालीन में माँ गंगा जी की आरती का आयोजन है। जिसे आमतौर पर महाआरती भी कहा जाता है। 


यह भी माना जाता हैं कि त्रिवेणी घाट में जो लोग स्नान करते है उन्हें उनके द्वारा किये गए समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती हैं। यह जल उन्हें शुद्ध करने की शक्ति देता है। त्रिवेणी घाट हिन्दू पौराणिक कथाओं और पुराणों में एक महत्वपूर्ण स्थान हैं। और इसका उल्लेख हिन्दू महाकाव्यों रामायण एवं महाभारत में भी मिलता हैं। 


ऐसा भी माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने इस पवित्र स्थल का दौरा किया जब उन्हें 'जरा' नामक शिकारी ने तीर से घायल करा था। त्रिवेणी घाट के तट पर लोकप्रिय गीता मंदिर एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित हैं।


उम्मीद करते है आपको पोस्ट पसंद आयी होगी।
उत्तराखंड के इतिहास, सांस्कृतिक, साहित्यिक, उत्तराखंड के सौंदर्य, प्राचीन धार्मिक परम्पराओं, धार्मिक स्थलों, खान-पान, दैवीक स्थलों, धार्मिक मान्यताएँ, संस्कृति, प्रकार्तिक धरोहर और लोक कला के साथ-साथ काव्य और कहानी संग्रह के बारे मेंं विस्तार पूर्वक में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे

YOUTUBE CHANNEL को जरूर SUBSCRIBE करें।

Youtube Channel Link-





कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.