Ads Top

नैनीताल में घूमने की जगह | Nainital Me Ghumne Ki Jagah | Nainital Top 10 Tourist Places In Hindi | Nainital Tourist Places | Uttarakhand

नैनीताल में घूमने की जगह | Nainital Me Ghumne Ki Jagah | Nainital Top 10 Tourist Places In Hindi | Nainital Tourist Places | Uttarakhand


नमस्कार दोस्तों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में नैनीताल में घूमने की जगह | Nainital Me Ghumne Ki Jagah के बारे में बताएंगे।


दोस्तों भारत में नैनीताल को झीलों का कस्बा कहा जाता हैं, क्योंकि नैनीताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। जो अपनी खूबसूरत नज़ारों के लिए मशहूर यह नैनीताल दर्शनीय स्थल लोगों के बीच पिकनिक का बहुत प्रचलित स्थान है जहाँ बैठकर आप ढलते सूरज की विलुप्त होती लालिमा को देख पाऐंगे। तो आज हम आपको नैनीताल के 10 मशहूर जगहों के बारे में बताएंगे जंहा आप जाकर घूम सकते हैं।

1. मॉल रोड | Mall Road -

नैनीझील के एक तरफ बनी हुई माल रोड को अब पं गोविंद बल्लभ मार्ग के नाम से जाना जाता है। गर्मियों के महीनों विशेषकर मई एवं जून के महीनों में पर्यटक इस सडक पर टहलना पसंद करते हैं और यह नैनीताल का मुख्य आकर्षण का केंद्र भी है। शाम के समय पर्यटकों के टहलने हेतु इस सडक पर ट्रेफिक को भी बंद किया जाता है। माल रोड अपनी व्यवसायिक गतिविधियों के लिए भी जानी जाती है। 

शहर के अधिकांश होटल इसी सडक पर बने हैं। यह सडक मल्लीताल को तल्लीताल से जोडने का मुख्य मार्ग है। झील के दूसरी अओर बनी हुई सडक ठंडी सडक के नाम से जानी जाती है तथा यह यह तुलनात्मक रूप से कम व्यस्त है। यह सडक मुख्य रूप से टहलने के काम आती है तथा यहां पर किसी भी तरह की गाडी नहीं चलती है। इस सडक पर प्रसिद्ध पाषाण देवी एवं अन्य मंदिर है। मॉल रोड खरीददारी का मुख्य केंद्र भी हैं।

2. राजभवन | Rajbhavan -

राजभवन को गवर्नर हाउस के नाम से भी जाना जाता हैं, यह उत्तराखंड में स्थित दूसरा राज भवन है, पहला देहरादून में स्थित है। राजभवन उत्तराखंड के राज्यपाल का सरकारी निवास हैं। 

नैनीताल आने वाले राज्य के मेहमान भी अपने रहने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। राजभवन परिसर मेंं सुंदर बगीचे, गोल्फ कोर्स, स्विमिंग पूल आदि शामिल हैं, इसके अलावा झंडीधार मोदी हाईट्स, मुंशी हाईट्स एवं अन्य स्थान भी इस परिसर में देखने योग्य हैं। गवर्नर हाउस का निर्माण इग्लैंड के बकिंघम पैलेस की तर्ज में किया गया था, जिसमें 113 कमरे हैं। वर्तमान में इसे आम जनता के दर्शन हेतु भी खोला गया है।

3. भीमताल झील | Bhimtal Lake - 

यह सुंदर झील नैनीताल से 22 किलोमीटर की दूरी तथा समुद्र तल से 1370 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थान की दूरी भवाली से 11 किलोमीटर है। 

भीमताल की झील पर्यटकों के लिए बहुत मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करती है। यह झील नैनीताल के झील से बडी है। पर्यटक यहॉ पर नौकायान का आन्नद ले सकते हैं। यहॉ का एक और आकर्षण झील के मध्य स्थित टापू पर बना मछलीघर है। पर्यटक इस मछलीघर पर नाव द्वारा आ जा सकते हैं। झील तट से टापू की दूरी 98 मीटर है। यहॉ पर सत्रवहीं शताब्दी का बना भगवान भीमेश्वर महादेव का मंदिर है। इसी के परिसर से लगा हुआ 40 फीट ऊंचा बांध भी है जोकि भीमताल झील के स्वरूप को बानाता है तथा सिंचाई कार्य में मदद करता है। इसी के पास बस स्टेशन एवं टैक्सी स्टेशन हैं। यहॉ से एक सडक नौकुचियाताल एवं जंगलियागॉंव को जाती है तथा दूसरी काठगोदाम (18 किलोमीटर) को जाती है।

4. किलबरी पक्षी अभयारण्य | kilbury bird sanctuary -

किलबरी नैनीताल से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 2194 मीटर है। घने हरे भरे वनों के बीच बसा यह शांत स्थान आम नागरिक को शहरों की व्यस्त्तता से भरी जिन्दगी के बीच सुकून के पल उपलब्ध कराता है। 

किलबरी से हिमालय का बहुत ही विहंगम दृश्य दिखायी देता है। यह शांतिपूर्ण छुट्टी बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है। यह पक्षियों को देखने की सही जगह है जहाँ आप इस जगह पर पाई जाने वाली 580 से भी अधिक पक्षी प्रजातियों को देख सकते हैं। पर्यटक यहाँ ब्राउन वुड-आउल (उल्लू), कॉलर ग्रोसबीक, और सफेद गले वाले लाफिंग थ्रश और फोर्कटेल आदि को देख सकते हैं। यात्री यहाँ के फ़ॉरेस्ट बंगलो में विश्राम कर सकते हैं।

5. ईको केव गार्डन्स | Eco Cave Gardens -

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित, ईको केव गार्डन अपनी परस्पर चट्टान की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इन गुफाओं की खास बात यह है कि इन्हें जानवरों के आकार में बनाया गया है, जैसे कि, पैंथर गुफा, टाइगर, चमगादड़ , वानर और फ्लाइंग फॉक्स गुफा। इन गुफाओं के अलावा, यह स्थान अपने झूलते हुए बगानों और संगीतमय फव्वारे के लिए भी जाना जाता है। 

इन गुफाओं की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को हिमालय वन्यजीव आवास की एक विशिष्ट झलक पेश करने के लिए किया गया था। आवश्यक शारीरिक गतिविधि के चलते बुजुर्गों और  बच्चों को यहां जाने की सलाह नहीं दी जाती है। अपनी विशिष्टता के कारण, यह पार्क नैनीताल पर्यटन का एक अनिवार्य हिस्सा माना जाता है। 

इस स्थान की देखरेख नेनीताल पर्यटन विभाग के द्वारा किया जाता है। यहां आपको कई प्रकार के दुर्लभ किस्म के वन्य जीव देखने को मिलेंगे। ईको केव गार्डन सुबह 9:30 बजे खुलता है और सोमवार से रविवार शाम 5:30 बजे बंद हो जाता है। परिसर में प्रवेश करने के लिए, वयस्कों से 60 रूपये और बच्चों से 25 रूपये का शुल्क लिया जाता है। यदि आप अंदर कैमरा ले जाने के इच्छुक है तो उसके लिए अतिरिक्त 25 रूपये देने होंगे।

6. चिड़ियाघर | Zoo -

चिड़ियाघर, नैनीताल पर्यटन का हॉट स्पॉट है, जो समुद्र की सतह से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 

यह नैनीताल बस स्टॉप से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह चिड़ियाघर हिमालयन काले भालू सहित विभिन्न जानवरों जैसे बंदरों, साइबेरियन बाघ, तेंदुए, भेड़िए, पाम सीविट बिल्लियों, रोज़ रिंग पैराकीटों, सिल्वर तीतर, पहाड़ी लोमड़ी, सांबर, घोरल और भौंकने वाले हिरणों का एक घर है। चिड़ियाघर सोमवार और सभी राष्ट्रीय अवकाशों पर बंद रहता है।

7. टिफ़िन टॉप | Tiffin Top -

यह पर्यटक स्थल नैनीताल  शहर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी एवं समुद्र तल से 2292 मीटर की ऊंचाई  पर अयारपाटा क्षेत्र में है। 

पर्यटक यहॉ पर जाने हेतु पहाड के टेडे मेडे रास्तों से होकर गुजरते हुए अचानक इस खूबसूरत जगह पर पहुंंचते हैं इसमें उन्हेंं बडेंं आनंद की अनुभूति होती है साथ ही प्रकृति को करीब से निहार सकते हैं। पर्यटक  यहाँ से ग्रामीण परिदृश्यों के साथ शक्तिशाली हिमालय पर्वतमाला के प्रभावशाली दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं।

8. नैना पीक अथवा चाईना पीक | Naina Peak & China Peak -

समुद्र तल से 2611 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नैना पीक नैनीताल शहर की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। इसकी दूरी नैनीताल शहर से 6 किलोमीटर है। 

इस पर्वत की चोटी से जहॉ एक ओर हिम से ढके हुए हिमालय का पश्चिम में बंदर पूंछ चोटी से पूर्व में नेपाल के अपि एवं नरी चोटी तक का विहंगम दृश्य दिखायी देता है वहीं दूसरी ओर नैनीताल शहर की सुंदरता का ‘बर्ड आई व्यू’ देखाई देता है। पर्यटक किसी दूरबीन की मदद से आस पास के इलाके का भव्य दृश्यों का भी आनंद उठा सकते हैं। नैनीताल शहर से नैनापीक जाने हेतु पैदल ट्रेकिंग करते हुए अथवा घोडे पर जाया जा सकता है। नैनापीक जाने हेतु घोडे बारापत्तथर अथवा स्नो व्यू से उपलब्ध होते हैं।

9. स्नो व्यू प्वाइंट | Snow View Point -

नैनीताल के चोटियों में से स्नो व्यू की चोटी पर पहुंचना सबसे आसान है। यह शहर का एक मात्र चोटी है जहॉ पर आप सडक मार्ग अथवा रज्जु मार्ग (रोप वे) से भी जा सकते हैं। 

स्नो व्यू की दूरी नैनीताल शहर से मात्र 2.5 किलोमीटर है l। इस चोटी से पर्यटक हिमालय के दर्शन कर सकते हैं। यहॉ से दूर दूर तक फैले पहादों एवं घाटियों को भी देखा जा सकता है। इस पहाडी पर एक मंदिर भी बनाया गया है। साथ ही बच्चों के लिए एक छोटा सा पार्क भी उपलब्ध हैं।

10. माँ नयना देवी मंदिर | Maa Naina Devi Temple-

श्री माँ नैना ( नयना ) देवी मंदिर उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ मंडल के नैनीताल जिले के मुख्य नैनीताल शहर के बस स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर मल्लीताल में नैनीझील के उत्तरी किनारे में स्थित हैं। जो कि बहुत भव्य, सुंदर और प्रसिद्ध मंदिर हैं। माँ नैना देवी मंदिर के सामने से ही नैनीझील के बहुत ही सुंदर, मनमोहक व अलौकिक दृश्य के दर्शन होते हैं। 

नैनीझील- नैनीताल की सुंदरता का केंद्र बिंदु यहॉ पर स्थित सुंदर नैनी झील है। 

सूर्य की रोशनी में यहॉ की सात पहाडियों पर स्थित भवनों एवं वनस्पति को प्र्तिबिम्बित करती यह झील बहुत मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है जबकि रात्रि में पहाडों के ऊपर ढलानों पर जलते बल्बों तथा झील के किनारे लगे हुए अनेक बल्बों की रोशनी तालाब के पानी में जादूयी अहसास प्रस्तुत करती है। यह झील यहॉ पर आने वाले सैलानियों को चप्पू वाली अथवा पैडल वाली नाव से नौकायान के पर्याप्त अवसर प्रदान करती है। ज्यादा साहसी लोग पाल नौकायन का भी आन्नद उठा सकते हैं । इन सभी नौकाओं हेतु किराया सूची प्री-पेड बूथों पर दर्शायी गयी है। ये नौकायें झील के दोनों ओर तथा मध्य में भी उपलब्ध हैं।


उम्मीद करते है, आपको पोस्ट पसन्द आयी होगी।

उत्तराखंड के इतिहास, सांस्कृतिक, साहित्यिक, उत्तराखंड के सौंदर्य, प्राचीन धार्मिक परम्पराओं, धार्मिक स्थलों, खान-पान, दैवीक स्थलों, धार्मिक मान्यताएँ, संस्कृति, प्रकार्तिक धरोहर और लोक कला के साथ-साथ काव्य और कहानी संग्रह के बारे मेंं विस्तार पूर्वक में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे
YOUTUBE CHANNEL को जरूर SUBSCRIBE करें।

Youtube Channel Link-








कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.