Ads Top

पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखण्ड) में घूमने की जगह | Pauri Garhwal Me Ghumne Ki Jagah | Tourist Place In Pauri Garhwal Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखण्ड) में घूमने की जगह | Pauri Garhwal Me Ghumne Ki Jagah | Tourist Place In Pauri Garhwal Uttarakhand

Popular to in pauri Garhwal (Uttarakhand)

Top 10 tourist places in Pauri Garhwal (Uttarakhand)


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका, हमारी एक और नई पोस्ट के साथ जिसमें हम बात करने वाले हैं पौड़ी गढ़वाल जिले में टूरिस्ट प्लेस की।


दोस्तो वैसे तो पौड़ी गढ़वाल काफी दूर तक फैला हुआ जिला है। जिसमें बहुत से धार्मिक मंदिर और अन्य स्थान घूमने के लिए प्रमुख हैं। यदि अगर हम बात करे पौड़ी शहर की तो यहां भी कुछ फेमस स्पॉट है जो यहां की सुंदरता को बयां करते हैं। 

पौड़ी शहर से हिमालय पर्वत की वादियां सफेद चादर से ढकी हुई नजर आती है, जो की एक मनमोहक दृश्य होता है। और अगर मौसम साफ रहे तो यहां से हिमालय की चौखंबा पीक भी साफ साफ दिखाई देती है। और हिमालय इसके बिलकुल सामने होने के कारण यहां ठंड भी काफी होती है। समुद्र तल (sea level) से इसकी ऊंचाई  लगभग 1765 मीटर है।


1. कंडोलिया मंदिर | Kandoliya Temple ~


दोस्तों कंडोलिया मंदिर पौड़ी शहर के ऊपरी भाग में स्थित है, क्योंकि पौड़ी एक पर्वतीय घाटी में बसा हुआ शहर है। यह मंदिर कंडोलिया मार्केट के समीप बांज बुरांश के जंगल के बीच स्थित है। जहां जाने से एक बेहद सुखद और शांति की अनुभूति होती है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।


इसके पास ही एक पार्क भी स्थित है जिसे कंडोलिया पार्क कहते है, जिसमें काफी लोग रोजाना घूमने आया करते हैं। और कडोलिया मार्केट के समीप ही कंडोलिया स्टेडियम भी हैं।


2. रांसी स्टेडियम | Ransi Stadium ~  


दोस्तों आपको यह बता दें की यह रांसी स्टेडियम एशिया का दूसरे नंबर में आने वाला सबसे अधिक ऊंचाई (second highest stadium in Asia) में आने वाला स्टेडियम है। 


जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 7000ft (Nearest2100mtr.) हैं।


3. खिर्सु | Khirsu ~ 


दोस्तों खिर्सु एक पहाड़ी गांव वाला क्षेत्र है, जो की घने बांज बुरांस के जंगल से घिरा हुआ है। यह एक ईको फ्रैंडली पार्क है, जो की पौड़ी शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।


यहां लोग अपनी छुट्टियां (holidays) मानने आते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हों और नेचर फोटोशूट में सौक रखते हैं तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। यह जगह फैमिली, लवर्स, फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए काफी फेमस है। यहां से भी हिमालय पर्वत काफी साफ दिखाई देता है।


4. पौड़ी शहर | Pauri City ~


चीड़ व देवदार के जंगलों से घिरा उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन पौड़ी कंडोलिया पहाड़ियों की ढलानों पर स्थित है। इस जगह से आप बर्फ से ढकी ब्रंदा पूच, गंगोत्री ग्रुप, केदारनाथ, नीलकंठ, नंदादेवी और त्रिशूल वगैरह पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा साफ देख सकते हैं।


चारों तरफ पहाड़ियां और बीच में है पौड़ी। उत्तराखंड की एक बेहद सुंदर जगह। चीड़ व देवदार के जंगलों से घिरा उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन पौड़ी कंडोलिया पहाड़ियों की ढलानों पर स्थित है। इस जगह से आप बर्फ से ढकी ब्रंदा पूच, गंगोत्री ग्रुप, केदारनाथ, नीलकंठ, नंदादेवी और त्रिशूल वगैरह पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा साफ देख सकते हैं। अगर इस जगह का असली आनंद लेना चाहते हैं, तो पैदल घूमें।


5. चौखंभा व्यू पॉइंट | Chaukhamba View Point ~


यह पहाड़ी चौकोर आकार की है, इसलिए इसे चौखंभा पहाड़ी कहा जाता है। यह पौड़ी से चार किलोमीटर दूर है, जहां से एक तरफ गंगोत्री ग्लेशियर, दूसरी तरफ नीलकंठ, नंदा देवी पहाड़ी आदि कई जगहों का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। यहां के घने जंगल भी आपको बेहद लुभाएंगे।


6. नाग मंदिर | Naag Temple ~


नाग देवता का मंदिर बुबाखाल की रोड पर पौड़ी से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है। मंदिर के रास्ते में आप हिमालयन रेंज का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।


7. कंकालेश्वर मंदिर | Kankaleshwar Temple ~


आठवीं शताब्दी का यह मंदिर शिव, पार्वती, गणेश और कार्तिकेयन को समर्पित है। यह पौड़ी शहर में स्थित है। हालांकि यहां पहुंचने के लिए आपको खड़ी चढ़ाई चढ़नी होगी, लेकिन यहां आकर जो लुभावना दृश्य आप देखेंगे, वह आपकी सारी थकान भुला देगा। यहां पास के इदवाल रिज से आप तमाम चोटियों का और सम्मोहिक दृश्य देख सकते हैं।


8. पिकनिक स्पॉट्स | Picnic Spot's ~


रांसी, कंडोलिया, नाग देव, द्वारिखाल आदि यहां के कई खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स हैं। देवदार व चीड़ के जंगलों और झरनों के निकट आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं।


9. तारा कुंड | Tara Kund ~


तारा कुंड झील पौड़ी जिले के कमरगढ़ गाँव (पौड़ी शहर से 45 किमी) में स्थित है। तारा कुंड राजसी हिमालय की गोद में बसा यह चारिसार विकास क्षेत्र में स्थित है। यह झील हरे-भरे पेड़ों, तथा रंग बिरंगी जंगली फूलों से घिरी हुई है। ताराकुंड पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित खुबसूरत पर्यटक स्थल हैं ताराकुंड समुद्र तल से 2,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ताराकुंड बहुत ही खूबसूरत एवं आकर्षित जगह है। जो पर्यटकों का ध्‍यान अपनी ओर अधिक खींचती है। 


10. डांडा नागराजा मंदिर | Danda Naagraja Temple ~


डांडा नागराजा मन्दिर उत्तराखंड के पौड़ी जिले से 37 किमी दूर स्थित है नागराजा मन्दिर। उत्तराखण्ड के गढ़वाल मण्डल में जिस देवशक्ति की सर्वाधिक मान्यता है वह है भगवान कृष्ण के अवतार के रूप में बहुमान्य नागराजा की। अदवानी - बगानीखाल मार्ग पर है यह मंदिर पौराणिक दृष्टि से इस मन्दिर का अपना एक अलग ही महत्व है। उत्तराखण्ड के गढ़वाल मण्डल में जिस देवशक्ति की सर्वाधिक मान्यता है वह है भगवान कृष्ण के अवतार के रूप में बहुमान्य नागराजा की है। इसका मुख्य धाम तो उत्तरकाशी में सेममुखेम है।


उम्मीद करते है, आपको पोस्ट पसन्द आयी होगी।

उत्तराखंड के इतिहास, सांस्कृतिक, साहित्यिक, उत्तराखंड के सौंदर्य, प्राचीन धार्मिक परम्पराओं, धार्मिक स्थलों, खान-पान, दैवीक स्थलों, धार्मिक मान्यताएँ, संस्कृति, प्रकार्तिक धरोहर और लोक कला के साथ-साथ काव्य और कहानी संग्रह के बारे मेंं विस्तार पूर्वक में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे

YOUTUBE CHANNEL को जरूर SUBSCRIBE करें।

Youtube Channel Link-








कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.