Ads Top

गढ़वाल उत्तराखंड के 52 गढ़ और उनकी जानकारी

गढ़वाल उत्तराखंड के 52 गढ़ और उनकी जानकारी

1. नागपुर गढ़- यह जौनपुर परगना में था। यहाँ नागदेवता का मंदिर है। यहां का अंतिम राजा भजनसिंह हुआ था।

2. कोल्ली गढ़- यह बछवाण बिष्ट जाति के लोगो का गढ़ था।

3. रवाणगढ़- यह बद्रीनाथ के मार्ग में पड़ता है, और रवाणी जाति का होने के कारण इसका नाम रवाणगढ़ पड़ा।

4. फल्याण गढ़- यह फल्दकोट में था और फल्याण जाति के बाहमणों का गढ़  था। यह गढ़ पहले किसी राजपूत जाति का था। उस जाति के शमशेर सिंह नामक व्यक्ति ने इसे ब्राह्मणों को दान कर दिया था।

5. वागर गढ़- यह नागवंशी राणा जाति का गढ़ था। माना जाता है कि एक बार घिरवाण खसिया जाति ने भी इस पर अधिकार जमाया था।

6. कुईली गढ़- टिहरी गढवाल में सजवाण जाति का गढ़ , जिसे जौरासी गढ़ भी कहते हैं। सरू की प्रेम कहानी के लिये भी प्रसिद्ध हुआ था। इसके राजा भगत सिंह सजवाण थे।

7. भरपूर गढ़- यह भी सजवाण जाति का गढ़ था। यहां के  अंतिम थोकदार यानि गढ़ प्रमुख गोविंद सिंह सजवाण थे।

8. कुजणी गढ़- सजवाण जाति से जुड़ा एक और गढ़ जहां का अंतिम थोकदार सुल्तान सिंह था।

9. सिलगढ़- यह भी सजवाण जाति का गढ़ था। जिसका अंतिम राजा सवलसिंंह था।

10. मुंगरा गढ़- रवाई स्थित यह गढ़ रावत जाति का था। यहां रौतेले रहते थे।

11. रैका गढ़- यह रमोला जाति का गढ़ था।

12. मोल्या गढ़- रमोली स्थित यह गढ़ भी रमोला जाति का था।

13. उपुगढ़- उद्दयेपुर स्थित यह गढ़ चौहान जाति का था।

14. नालागढ़- देहरादून जिले में था जिसे बाद में नालागढ़ी के नाम से जाना जाने लगा।

15. सांकरीगढ़- रवाई स्थित यह गढ़ राणा जाति का था।

16. रामी गढ़- इसका सम्बन्ध शिमला से था। और यह भी रावत जाति का गढ़ था।

17. बिराल्टा गढ़- रावत जाति के इस गढ़ का अंतिम थोकदार भूपसिंह था। यह जौनपुर में था।

18. चांदपुर गढ़- सूर्यवंशी राजा भानुप्रताप का यह गढ़ तैली चाँदपुर में था। यह गढ़ सबसे पहले पवार वंश के राजा कनकपाल ने अपने अधिकार क्षेत्र में लिया था।

19. चौंडागढ़- चौंडाल जाति का यह गढ़ शीली चांदपुर में था।

20. तोप गढ़- यह तोपाल जाति का था इस वंश के तुलसिंह ने तोप बनायी थी और इसलिए इसे तोप गढ़ कहा जाने लगा था। तोपाल जाति का नाम भी इसी कारण पड़ा था।

21. राणी गढ़- खासी जाति का यह गढ़ राणीगढ़ पट्टी में पड़ता था। इसकी स्थापना एक रानी ने की थी और इसलिए इसे राणी गढ़ कहा जाने लगा था।

22. श्रीगुरुगढ़- संलाण स्थित यह गढ पडियार जाति का था। इन्हें अब परिहार कहा जाता है जो राजस्थान की प्रमुख जाति है। यहां का अंतिम राजा विनोद सिंह था।

23. बधाणगढ़- बधाणी जाति का यह गढ़ पिंडर नदी के ऊपर स्थित था।

24. लोहबागढ़- पहाड़ में नेगी सुनने में एक जाति लगती है लेकिन इसके कई स्वरूप हैं। ऐसे ही लोहबाल नेगी जाति का संबंध लोहबागढ़ से था। इस गढ़ के दिमेवर सिंह और प्रमोद सिंह वीर और साहसी थे।

25. दशोलीगढ़- दशोली स्थित इस गढ़ को मानवर नामक राजा ने प्रसिद्धि दिलायी थी।

26. कंडारागढ़- कंडारी जाति का यह गढ़ इस समय के नागपुर परगने में था इस गढ़ का अंतिम राजा नरवीर सिंह था। वह पंवार राजा से पराजित हो गया था और हार के गम में मंदाकिनी नदी में डूब गया था।

27. धौनागढ़- इडवालस्यू पट्टी में धौन्याल जाति का गढ़ था।

28. रतनगढ़- कुंजणी में धमादा जाति का था। कुंजणी ब्रहमपुरी के ऊपर है।

29. एरासूगढ़- यह गढ़ श्रीनगर के ऊपर स्थित था।

30. इडिया गढ़- इडिया जाति का यह गढ़ रवाई बड़कोट मे था। रूपचंद नाम के एक सरदार ने इस गढ़ को तहस नहस कर दिया था।

31. लंगूरगढ़- लंगूरपट्टी स्थिति इस गढ़ में भैरों का प्रसिद्ध मंदिर है।

32. बाग गढ़- यह बागूणी नेगी जाति का गढ़ था जो गंगा सलाण में स्थित था। इस नेगी जाति को बागणी भी कहा जाता था।

33. गढ़कोट गढ़- मल्ला ढांगू स्थित यह गढ़ बगड़वाल बिष्ट जाति का था। नेगी की तरह बिष्ट जाति के भी अलग अलग स्थानों के कारण भिन्न स्वरूप हैं।

34. गड़तांग गढ़- भोटिया जाति का यह गढ़ टकनौर में था लेकिन यह किस वंश का था इसकी जानकारी नहीं मिल पायी थी।

35. वनगढ़ गढ़- अलकनंदा के दक्षिण में स्थित बनगढ़ में स्थित था यह गढ़।

36. भरदार गढ़- यह वनगढ़ के करीब स्थित था।

37. चौंदकोट गढ़- पौड़ी जिले के प्रसिद्ध गढ़ों में एक। यहां के लोगो को उनकी बुद्धिमत्ता और चतुराई के लिये जाना जाता था। चौंदकोट गढ़ के अवशेष चौबट्टाखाल के ऊपर पहाड़ी पर अब भी दिख जाते है।

38. नयाल गढ़- कटुलस्यूं स्थित यह गढ़ नयाल जाति का था जिसका अंतिम सरदार का नाम भग्गु था।

39. अजमीर गढ़- यह पयाल जाति का था।

40. कांडा गढ़- रावतस्यूं में था। रावत जाति का था।

41. सावलीगढ़- यह सबली खाटली में था।

42. बदलपुर गढ़- पौड़ी जिले के बदलपुर में था।

43. संगेलागढ़- संगेला बिष्ट जाति का यह गढ़ नैल चामी में था।

44. गुजड़ूगढ़- यह गुुजड़ू परगने में था। इस गढ़ के अवशेष और सुरंग पुरातत्व महत्व के हैं।

45. जौंटगढ़- यह जौनपुर परगना में था।

46. देवलगढ़- यह देवलगढ़ परगने में था। इसे देवलराजा ने बनाया था।

47. लोदगढ़- यह गढ़ लोदी जाति का था।

48. जौंलपुर गढ़

49. चम्पा गढ़

50. डोडराक्वांरा गढ़- यह राणा जाति का गढ़ था।

51. भुवना गढ़

52. लोदन गढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.