Ads Top

उत्तराखंड जोशीमठ में ITBP पोस्ट के पास टूटा ग्लेशियर , ITBP के सभी जवान सुरक्षित | उत्तराखंड

उत्तराखंड जोशीमठ में ITBP पोस्ट के पास टूटा ग्लेशियर , ITBP के सभी जवान सुरक्षित | उत्तराखंड


उत्तराखंड की बड़ी खबर जहां ITBP के पोस्ट के पास Glacier टूट गया है , भारत चीन की सीमा पर Sumna के पास टूटा है Glacier , बता दे की भारी बर्फबारी होने के बाद Glacier टूटने की खबर आई जिसकी तस्वीरें अब सामने आई है । 

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में भारत-चीन की सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर एक ग्लेशियर टूट गया है। इसकी जानकारी बॉर्डर रोड टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कापिल ने दी है। जानकारी के अनुसार, बीआरओ के मजदूर यहां सड़क कटिंग के कार्य में लगे रहते हैं। माना जा रहा है कि भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से प्राकृतिक आपदा की मार पड़ी चुकी है। चमोली जिले के नीती घाटी के सुमना में बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। भारतीय सेना की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 291 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। अभी तक 2 शव बरामद किए गए हैं।

भारी बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू टीम को मदद करने में देरी हुई NTPC सहित अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के आदेश दे दिए हैं। फरवरी में भी चमोली में ग्लेशियर फटने की वजह से धौलीगंगा नदी में बाढ़ आ गई थी। 54 शव बरामद किए गए थे और सैकड़ों की संख्या में लोग लापता हो गए।



कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.