Ads Top

हाटकालिका मंदिर गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ उत्तराखंड | Haat Kalika Mandir Gangolihat, Uttarakhand

हाटकालिका मंदिर गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ उत्तराखंड | Haat Kalika Mandir Gangolihat, Uttarakhand


नमस्कार दगड़ियों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में उत्तराखंड के हाटकालिका मंदिर गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ के बारे में बतायेंगे।



हाटकालिका मंदिर उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट शहर में स्थित हैं। गंगोलीहाट पिथौरागढ़ जिले की तहसील और उपमंडल मुख्यालय है। गंगोलीहाट देवी काली की हाट कालिका के शक्ति पीठों के लिए जाना जाता है। यंहा से 12 किलोमीटर दूर पाताल भुवनेश्वर मंदिर स्थित हैं। हाटकालिका का यह मंदिर माँ महाकाली माता को समर्पित भव्य आस्था और विश्वास का मंदिर है, हाटकालिका मंदिर घने देवदार के जंगलों के बीच में स्थित है।

माँ हाटकालिका मंदिर में दूर दूर से श्रद्धालु लोग आकर देवी काली माता के चरणों के दर्शन करते है। गंगोलीहाट में स्थित हाट कालिका मंदिर के बारे में पुराणों में भी उल्लेख मिलता है, प्राचीन हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार गुरु शंकराचार्य ने महाकाली माता का यह शाक्तिपीठ कुमाऊँ मंडल में भ्रमण करते समय स्थापित किया था।

हाटकालिका मंदिर गंगोलीहाट का इतिहास-



माँ हाटकालिका मंदिर का इतिहास इस प्रकार है, यह माना जाता है कि महाकाली माता ने पश्चिम बंगाल से इस जगह को अपने घर से स्थानांतरित कर दिया था और तब से इस क्षेत्र में लोकप्रिय देवी के रूप में पूजी जाती है। गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित यह शक्तिपीठ हजार वर्ष से अधिक पुराना है, देवी की शक्ति के अनुसार यह माना जाता है कि प्राचीन काल से इस मंदिर स्थल पर एक सतत पवित्र आग जलती है। 

हाटकालिका मंदिर गंगोलीहाट की मान्यताएँ-


माँ हाटकलिका मंदिर के मान्यता के अनुसार, हाटकलिका माँ का रात में डोला चलता है। इस डोले के साथ माँ कालिका के गण, आंण व बांण की सेना भी चलती है। कहा जाता है कि अगर कोई इस डोले को छू ले तो उसे दिव्य वरदान की प्राप्ति होती है।



हाट कालिका मंदिर के बारे बताया जाता है कि यहां पर मां काली विश्राम करती है। यही कारण है कि शक्तिपीठ के पास महाकाली का विस्तर लगाया जाता है। बताया जाता है कि सुबह में इस विस्तर पर सिलवटें पड़ी होती हैं, जो संकेत देती है कि यहां पर किसी ने विश्राम किया था। बताया जाता है कि जो भी महाकाली के चरणों में श्रद्धापुष्प अर्पित करता है वह रोग, शोक और दरिद्रता से दूर हो जाता है।

उत्तराखंड कुमाऊं रेजिमेंट की अराध्य देवी हैं माँ हाटकालिका माता बताया जाता है, कि हाटकालिका मंदिर में विराजमान महाकाली माता इंडियन आर्मी की कुमाऊँ रेजिमेंट की आरध्य देवी हैं। बताया जाता है कि इस रेजिमेंट के जवान युद्ध या मिशन पर जाते हैं तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करते हैं। यही कारण है कि इस मंदिर के धर्मशालाओं में किसी न किसी आर्मी अफसर का नाम जरूर मिल जाते हैं।

सुबेदार शेर सिंह के नेतृत्व में हुई थी महाकाली की मूर्ति की स्थापना बताया जाता है, कि 1971 में पाकिस्तान के साथ छिड़ी जंग के बाद कुमाऊ रेजीमेंट ने सुबेदार शेर सिंह के नेतृत्व में महाकाली माता की मूर्ति की स्थापना हुई थी। बताया जाता है कि ये सेना द्वारा पहली मूर्ति स्थापित की गई थी। इसके बाद कुमाऊँ रेजिमेंट ने साल में 1994 में बड़ी मूर्ति चढ़ाई थी।

उम्मीद करते है, आपको पोस्ट पसन्द आयी होगी।


उत्तराखंड के इतिहास, सांस्कृतिक, साहित्यिक, उत्तराखंड के सौंदर्य, प्राचीन धार्मिक परम्पराओं, धार्मिक स्थलों, खान-पान, दैवीक स्थलों, धार्मिक मान्यताएँ, संस्कृति, प्रकार्तिक धरोहर और लोक कला के साथ-साथ काव्य और कहानी संग्रह के बारे मेंं विस्तार पूर्वक में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे
YOUTUBE CHANNEL को जरूर SUBSCRIBE करें।

Youtube Channel Link-






कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.