उत्तराखंड का स्वादिष्ट फल काफल | Uttarakhand ka Tasty Fal Kafal
नमस्कार दगड़ियों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में उत्तराखंड का स्वादिष्ट फल काफल के गुण और औषिधि के बारे में बतायेंगे।
उत्तराखंड में चैत्र और बैसाख में मिलने वाले जंगली फल यानी काफल जो कि एक स्वादिष्ट फल है और यह बहुत ही लोकप्रिय औषिधीय गुणों से भरपूर लेकिन बहुत जल्दी खराब हो जाने वाला जंगली पहाड़ी फल हैं। जो मुख्य रूप से उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश और नेपाल में पाया जाता है।
काफल का आर्युवेदिक नाम कायफल है, संस्कृत में इसे कटफल और हिमांचल प्रदेश में काला भौरा नाम से भी जाना जाता हैं। काफल को अंग्रेजी में Box Myrtle या Bayberry कहते है, इसका वनस्पतिक नाम Myrica esculenta हैं।
काफल प्रयटकों को काफी पसंद आता है, काफल का पेड़ लगभग 10-15 मीटर लम्बा होता है। इसका फल छोटा बेर जैसा होता है, जिसके अंदर गुठली भी होती है। उत्तराखंड के एक मशहूर गीत भी हैं, बेड़ु पाको बारो मासा, ओ नरण काफल पाको चैत मेरी छैला। यानी बेड़ु हर महीने पकता है, लेकिन काफल चैत्र और बैशाख के महीने में ही पकता हैं।
अप्रेल से लेकर जून तक काफल को लोग पहाड़ो से जंगल से लाकर सड़को के किनारे बेचते है, काफल शुरू में हरा होता है जबकि बाद में लाल, काला या फिर मटमैला हो जाता हैं। काफल लाल, काला या फिर मटमैला होने पर भी कुमाउँनी में गुमानी पंत ने एक कहानी लिखी हैं, उन्होंने लिखा है कि काफल फल स्वर्ग से धरती लोक में आया हैं। कहानी कुछ इस प्रकार हैं-
खाणा लायक इंद्र का, हम छियां भूलोक आई पणां। पृथ्वी में लग यो पहाड़, हमारी थाती रची देव लें। एसो चित्त विचारी काफल सबै राता भया क्रोध लै। कोई बड़ा खुड़ा शरम लै काला धुमैला भया।
उत्तराखंड का स्वादिष्ट फल काफल के गुण-
◆ काफल में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।
काफल खाने से तनाव कम होता है, लू लगने से भी बचाता है काफल।
◆ गैस, कब्ज, अतिसार, एसिडिटी में भी उपयोगी है काफल।
◆ अल्सर जैसी बीमारी में भी सहायक है काफल।
◆ भूख न लगे तो काफल का इस्तेमाल से भूख बड़ जाती है।
◆ मधुमेह रोगियों के लिए भी उपयोगी होता है काफल।
◆ काफल में विटामिन सी, खनिज लवण, प्रोटीन, फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्सियम, आयरन, मैग्नीशियम भी पाया जाता हैं।
◆ काफल सूजन कम करने में लाभकारी होता हैं।
◆ एनीमिया यानी खून की कमी, अस्थमा, यकृत, सबंधी बीमारियों में फायदेमंद होता है काफल।
◆ विटामिन सी से भरपूर होने के कारण काफल जुकाम और बुखार से बचायें रखने में फायदेमंद होता है काफल।
उम्मीद करते है, आपको पोस्ट पसन्द आयी होगी।
उत्तराखंड के इतिहास, सांस्कृतिक, साहित्यिक, उत्तराखंड के सौंदर्य, प्राचीन धार्मिक परम्पराओं, धार्मिक स्थलों, खान-पान, दैवीक स्थलों, धार्मिक मान्यताएँ, संस्कृति, प्रकार्तिक धरोहर और लोक कला के साथ-साथ काव्य और कहानी संग्रह के बारे मेंं विस्तार पूर्वक में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे
Youtube Channel Link-
0 टिप्पणियाँ