Ads Top

हेल्लो दोस्तों.. स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारी एक और नई पोस्ट के साथ।जिसमें हम बात करने वाले हैं उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक (popular singer) के बारे में।
दोस्तों आपको बता दें की  बोली भाषा के अनुसार उत्तराखंड  मुख्यतः दो भागो से मिलकर बना है,जो ये हैं

1~ गढ़वाल क्षेत्र (गढ़वाल मंडल)
2~ कुमाऊं क्षेत्र ( कुमाऊं मंडल)
 
तो दोस्तों इसके अनुसार यहां के गीत गाने भी इसी प्रकार दो भाषाओं में गए जा सकते हैं। हालांकि यह दोनों लगभग समान ही है,इनमे अंतर वही कर सकता है जो उत्तराखंड  और यहां की बोली भाषा को अच्छे से जानता हो।
दोस्तों पहले बात करते है गढ़वाली गायक(singers) की।

1- गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी (Narendra Singh Negi)-
दोस्तों नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के बहुत प्रमुख गायक हैं।
जिनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के पौड़ी गांव में हुआ था।
इनके द्वारा गढ़वाली लोकगीत, संस्कृति,जागर ,और उत्तराखंड के सभी प्रकार के पारंपरिक गाने गाए गए हैं।
इनके गानों की यह बड़ी विशेषता है की गाने के बोल एक विशेष सुख और शांति की अनुभूति करवाते है, जो किसी घटना या किसी जीवन में होने वाली विशेष परिस्थिति पर आधारित होते हैं।
यही कारण हैं की आज भी ये नई पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी बसते हैं।और आज तक भी लोगों के सामने अपने गीतों को प्रस्तुत कर रहें है जबकि इनकी उम्र लगभग 70+ हो चुकी है।

2 जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण( pritam bharatwaan)
 दोस्तों प्रीतम भरतवाण भी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के एक बहुत मशहूर 
जागर गायक हैं,जिनके चर्चे आज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं।इनके द्वारा बाहर देशों में भी अनेक प्रोग्राम किए जाते हैं।
इनका रुझान उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ओर बहुत मशहूर हैं,जिसमें की ढोल और दमों हैं।

3 गजेंद्र राणा(gajendra rana)
दोस्तों गजेंद्र राणा भी उत्तराखंड के काफी मशहूर सिंगर है,हालांकि अब इनके काफी कम गाने आते हैं लेकिन कुछ प्रमुख गीत जैसे फूरकी बांद,पुष्पा छोरी,माया बांद इनके द्वारा ही गाए गये हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Blogger द्वारा संचालित.